अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंजाब ग्रामीण बैंक ने साइंस सिटी, कपूरथला में लगाया योग शिविर

जालंधर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंजाब ग्रामीण बैंक द्वारा साइंस सिटी, कपूरथला में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

योग शिविर में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रुपिंदर पाल, श्री दविंदर मान, श्री मयंक मेहता, श्री वरिंदर वर्मा, श्री अभिषेक, श्रीमती निधि, श्री दिलबाग सहित बैंक के सभी स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कर्मचारियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिविर का समापन सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ किया गया।

पंजाब ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित यह योग शिविर स्वास्थ्य जागरूकता और कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related posts

प्राउड मोमेंट फॉर DAV, बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट) Sem-II के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में हासिल की टॉप पोजीशन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन

Jalandhar: AAP पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, हजारों महिलाओं ने नितिन कोहली को बांधी राखी