जालंधर के प्रसिद्ध सोढल मेले में पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, मंदिर में की पूजा- अर्चना

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस भव्य मेले और बाबा सोढल मंदिर में खूब रौनकें लगी हुई हैं। इस मेले के चलते आज सिद्ध बाबा सोडल मंदिर में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारियां पहुंचे। इस दौरान गवर्नर ने मंदिर में पूजा- अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल मेले की शुरुआत से पहले आयोजित पूजा में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर गवर्नर ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले भक्तों का भी श्री सिद्ध बाबा सोढल के साथ गहरा विश्वास और इमोशनल जुड़े हुए हैं। इसी आस्था के कारण हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में आते हैं और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही गुलाब चंद कटारिया ने सभी भक्तों को मेले की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान सोढल सुधार सभा के प्रेसिडेंट पंकज चड्ढा, पूर्व MLA केडी भंडारी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह पायलट और शिरोमणि अकाली दल के जनरल सेक्रेटरी मनिंदर पाल सिंह गुंबर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने साथियों सहित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में टेका माथा

जालंधर के गढ़ा में 2 पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद 1 युवक पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात

Daily Horoscope: मेष राशि वालों के लिए आज मेहनत और हुनर को निखारने का अच्छा दिन है, करें ये उपाय…