जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने साथियों सहित श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में टेका माथा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) जालंधर के अध्यक्ष और पूर्व MLA राजिंदर बेरी ने अपने साथियों के साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने बाबा सोढल जी से सभी की भलाई, पंजाब की खुशहाली और जालंधर के लोगों की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने बाबा सोढल मेले की सभी भक्तों को शुभकामनाएं भी दीं और कहा कि बाबा सोढल जी का यह मेला बहुत ऐतिहासिक मेला है, हर साल इस मौके पर लाखों भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर बाबा सोढल जी के दरबार में आते हैं और बाबा सोढल जी सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

इस मौके पर रविंदर सिंह लाडी, जगजीत सिंह जीता, सुधीर घुग्गी, राजेश जिंदल टोनू, जतिंदर जोनी, महेश मनु, राजिंदर सहगल, दीनानाथ प्रधान, आलम अली, प्रशांत कोहली, मुनीश पाहवा, एडवोकेट संदीप कुमार, एडवोकेट विक्रम दत्ता, कपिल देव, सुनील कुमार, रमन बहल, हरीश कुमार राजू, रविंदर रवि, प्रिंस, हरमीत लवली मौजूद थे।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान