कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल-प्रियंका से मिले पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नई जिम्मेदारी पर हुई चर्चा

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। यह मुलाकात पंजाब का प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट की राहुल और प्रियंका के साथ पहली मुलाकात है। इस मुलाकात को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद सचिन पायलट ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अहम बैठक की।

वहीं पंजाब कांग्रेस का प्रभार संभालने के बाद पायलट की गांधी परिवार से इस बैक-टू-बैक मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इस बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, चुनावी रणनीति और पार्टी नेताओं के बीच चल रही गुटबाजी पर भी चर्चा हुई। वहीं जानकारों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं ।

बताते चलें कि पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी सोमवार को नई दिल्ली में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की थी। पंजाब प्रभारी बनने के बाद पायलट की वड़िंग से यह पहली मुलाकात थी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान वड़िंग के साथ कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी पायलट से मुलाकात की।

Related posts

पंजाब में भाजपा सरकार नहीं, फिर भी मोदी सरकार ने विकास और सिख विरासत के लिए किए ऐतिहासिक काम : हिक्की

जालंधर में काँग्रेस की अहम कॉन्फ्रेंस, पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Breaking: जालंधर को मिला नया निगम कमिश्नर, जानें किसको मिली ये जिम्मेदारी