पूर्व सांसद सुशील रिंकू की बीमार माता का हाल जानने उनके घर पहुंचे पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता पुष्पा देवी का हालचाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के राज्य महासचिव राकेश राठौर आज सुशील रिंकू के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील रिंकू से मिलकर माता जी का हालचाल जाना।

पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता पुष्पा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के राज्य महासचिव राकेश राठौर ने सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और पुष्पा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर रमन पब्बी और सनी शर्मा भी मौजूद थे।

Related posts

BJP दिल्ली के 3 सांसदों ने सज्जन कुमार के परिवार से जताई संवेदना, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीनों को लगाई फटकार

प्राउड मोमेंट फॉर DAV, बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट) Sem-II के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में हासिल की टॉप पोजीशन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन