राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज प्रदान किए माई भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार

दोआबा न्यूजलाइन

नई दिल्ली: नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत- राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए। माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। यह योजना 1969 में महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान शुरू की गई थी।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करते हुए उत्सव मनाता है।

Related posts

India AI Impact Summit 2026 में एआई के मानव-केंद्रित भविष्य पर मंथन

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में जिला कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहीद बेअंत सिंह जी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित