बठिंडा में बीजेपी नेता के घर पेट्रोल बम से हमला, 2 नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

दोआबा न्यूज़लाइन

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में बीजेपी नेता के घर पेट्रोल बम से हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर 2 बाइक सवार युवकों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किया गया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि क्लिनिक के सामने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा कार्यालय भी है। घटना के बाद क्लीनिंक में हड़कंप मच गया। यह घटना मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से ठीक पहले हुई है क्योंकी आज मंगलवार को बठिंडा में सीएम मान आ रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार 2 युवक बाइक पर सवार होकर क्लिनिक के बाहर आए, जिनमें से एक ने गेट के बाहर खड़े होकर बोतल में आग लगाई, जबकि दूसरा पूरी घटना की वीडियो बना रहा था। इसके बाद हमलावर ने जलती हुई बोतल क्लिनिक के गेट के अंदर फेंक दी और दोनों मौके से फरार हो गए। राहत भरी बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है।

इस वारदात की खबर मिलते ही बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं और क्लिनिक संचालक डॉ. तरसेम गर्ग से पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके ।

Related posts

संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी की तरफ से विद्यार्थियों को दी गई बस सुविधा ने सुरक्षित बनाया सफर: डॉ. पलविंदर सिंह

सेंट सोल्जर की छात्रा वैष्णवी का “द स्मैशर्स” बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज ने ऑर्गनाइज़ किया ओरिएंटेशन प्रोग्राम