दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर में स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIIMS) अस्पताल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जल्द PIMS अस्पताल में मरीजों को किफायती दरों पर एमआरआई स्कैन की सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल में इस सुविधा के आ जाने के बाद गरीब और जरुरतमंद मरीज PIIMS में कम दामों पर MRI जांच करवा सकते हैं और तब उन्हें शहर के अन्य महंगे स्कैनिंग सेंटरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है।
बताया जा रहा है कि PIIMS अस्पताल प्रबंधन ने नई MRI मशीन खरीद ली है और अक्टूबर महीने से इसे मरीजों के लिए शुरू किया जा सकता है। अस्पताल के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ब्रिजेश के मुताबिक MRI मशीन की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया अक्टूबर महीने से शुरू होगी और अक्टूबर में ही इसे आम जनता के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये सुविधा शुरू होने के बाद अस्पताल में मरीजों को महज 2500 रुपए में MRI जांच की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की यह पहल आने वाले समय में गरीब और मध्यम वर्गीय मरीजों को बड़ी राहत प्रदान करेगी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यह सुविधा शुरू होने के बाद जालंधर और आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को एमआरआई जांच के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।