पटेल अस्पताल अब जालंधर में मरीजों को देगा विश्वस्तरीय सुविधाएं, Rejum और SpyGlass तकनीक की शुरुआत की

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पटेल अस्पताल अब जालंधर में ही पंजाब के मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने जा रहा है। दरअसल आज पटेल अस्पताल ने रेज़म वाटर वैपर थेरेपी [बिनाइन प्रोस्टेटिक ह्यपरप्लासिया – बीपीएच) और स्पाई ग्लॉस एंडोस्कोपी सिस्टम की शुरुआत कर दोआबा क्षेत्र में नई उपलब्धि दर्ज की है।

अस्पताल में रेज़म थेरेपी का नेतृत्व प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. स्वपन सूद कर रहे हैं, जिनके साथ डॉ. संयम नंदवानी और डॉ. कमल सचदेवा की टीम है। यह धेरेपी भाप (स्टीम) की प्राकृतिक शक्ति से अतिरिक्त प्रोस्टेट टिश्यू को सिकोड़‌कर पेशाब की दिक्कतों से राहत देती है। इसमें मरीजों की सुविधा के लिए बड़ी बात है कि इस तकनीक में जनरल एनेस्थीसिया, कट या टांके की आवश्यकता नहीं होती और मरीज कुछ ही दिनों में सामान्य जीवन जी सकते हैं।

रेज़म थेरेपी के लाभ:

  • बिना सर्जरी, न कट, न टांका।
  • डे-केयर उपचार – भर्ती की ज़रूरत नहीं।
  • हाई रिस्क मरीजों के लिए सुरक्षित।
  • यौन स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
  • विश्व स्तर पर लोकप्रिय व भरोसेमंद।

वहीं रेज़म थेरेपी के बारे में जानकारी देते हुए प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. स्वपन सूद ने कहा कि रेज़म प्रोस्टेट बढ़ने के इलाज में गेम चेंजर है। बिना जनरल एनेस्थीसिया के यह सुरक्षित और प्रभावी इलाज है, जिससे इस तकनीक का वे मरीज भी लाभ ले सकते हैं जो पहले सर्जरी के योग्य नहीं थे।

इसके साथ ही पटेल अस्पताल ने आज स्पाईग्लॉस एंडोस्कोपी सिस्टम भी लॉन्च किया है। इसका नेतृत्व डॉ. वरुण गुप्ता (गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट और हेपटोलॉजिस्ट) और डॉ. अनिरुद्ध गोयल (जीआई सर्जन) कर रहे हैं। यह आधुनिक तकनीक बाइल डक्ट, पैंक्रियाज़ और लिवर की बीमारियों की जांच और इलाज को और भी सटीक बनाती है।

स्पाईग्लॉस एंडोस्कोपी के लाभ:

  • बाइल और पैंक्रियाटिक डक्ट की सीधी विजुअलाइज़ेशन।
  • सटीक और लक्षित उपचार।
  • जटिल रोगों की बेहतर पहचान।
  • कम इनवेसिव और तेज़ रिकवरी।
  • एक से अधिक प्रक्रियाओं की ज़रूरत कम।

वहीं इस तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. वरुण गुप्ता ने कहा कि स्पाईग्लॉस बाइल डक्ट और पेंक्रियाज़ की बीमारियों के निदान और उपचार में क्रांति ला रहा है। यह हमें सीधे डक्ट्स के अंदर देखने और सटीक इलाज करने की सुविधा देता है, जिससे मरीजों को सुरक्षित, तेज और बेहतर परिणाम मिलते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले पांच दशकों से पटेल अस्पताल पंजाब में आधुनिक और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है। लेकिन रेज़म और स्पाईग्लॉस की शुरुआत के साथ अब मरीजों को विश्व-स्तरीय इलाज के लिए क्षेत्र से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related posts

DAVIET लाइफ स्किल्स जेनरेशन सेल द्वारा मानसिकता और नेतृत्व पर एक सत्र का किया गया आयोजन

DC ने अधिकारियों सहित गांव मंडाला छन्ना स्थित धुस्सी बांध का किया दौरा

Daily Horoscope : आज इस राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें राशिफल