फिरोजपुर मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति ने राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बैठक का किया आयोजन

दोआबा न्यूजलाइन

बैठक का उद्देश्य मंडल में सरकारी कामकाज में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देना था

फिरोजपुर: राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज संजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर की अध्‍यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, फिरोजपुर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नितिन गर्ग, अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, शाखा अधिकारियों एवं मुख्‍य कार्यालय अधीक्षकों ने भाग लिया।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा क्रमश: रेल मंत्री का संदेश तथा महाप्रबंधक, उतार रेलवे का हिंदी दिवस संदेश पढ़ कर सुनाया गया। बैठक में मस्‍तराम मीना, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विभिन्‍न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यसूची की मानक मदों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य मंडल में सरकारी कामकाज में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देना था। राजभाषा अधिकारी के धन्‍यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related posts

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

कर्मचारियों और पेंशनर्स को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

बटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, अंडे-टमाटर फेंके, गाड़ियों के शीशे तोड़े