जालंधर में अब चोरों के निशाने पर LPG सिलेंडर, एक चोर ने घर से चोरी किए 2 सिलेंडर, CCTV में कैद घटना

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के साथ- साथ जहां देशभर में लोगों को गैस सिलेंडरों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब चोरों ने भी गैस सिलेंडरों को अपना निशाना बनान शुरू कर दिया है। ताजा मामला जालंधर के बस्ती इलाके राजा गार्डन कॉलोनी से सामना आया है जहां स्कूटी सवार एक व्यक्ति एक घर से 2 सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया। यह घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना का पता चलने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि चोर ने दरवाजा खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया और सिलेंडर लेकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। फुटेज में एक चोर ने बिना किसी डर के आराम से घर का ताला खोला, जिसके बाद उसने अंदर से पहला सिलेंडर उठाकर अपनी एक्टिवा के पास रखा, फिर दूसरा सिलेंडर लेकर उसे एक्टिवा की सीट पर रखा और मौके से फरार हो गया। परिवार को चोरी का पता तब चला जब वह घर पर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास कर रही है।

Related posts

जालंधर में चोरों ने तड़के सुबह धर्म कंडे को बनाया निशाना, कैश-मोबाइल और 2 सिलेंडर ले हुए फरार

संस्कृति KMV स्कूल में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

Daily Horoscope : सिंह राशिवालों के सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार से बचें