मानव सहयोग स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभ अवसर पर “हवन” का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल में दिनांक 2 अप्रैल को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ मानव सहयोग स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस.के. शर्मा, मानव सहयोग सोसाइटी की प्रेसीडेंट डॉ. सुषमा चोपड़ा, विमल जैन, सरदार अजीत सिंह तथा राकेश बाली उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सपना कुमार ने सभी का साथ निभाया। वहीं हवन की विधि पूर्ण होने के उपरांत भजन-गायन किया गया और स्कूल की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन डॉ. एस.के. शर्मा द्वारा सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं और इस वर्ष संकल्प लेकर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया गया।

इस शुभ अवसर पर संपूर्ण प्रबंधक समिति द्वारा विद्यार्थियों पर फूलों की वर्षा की गई। अंत में माननीय स्कूल प्रधानाचार्या सपना कुमार ने उपस्थित सभी प्रबंधक समिति के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद किया तथा स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान