जालंधर के कैपिटल अस्पताल में अब ₹10 लाख तक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत होगा मुफ्त इलाज उपलब्ध

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के कैपिटल हॉस्पिटल की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएमएसवाई) के तहत अब पात्र परिवार कैपिटल हॉस्पिटल में हर वर्ष ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत मरीज दिल की बीमारियों, जोड़ एवं हड्डियों से संबंधित समस्याओं तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार करवा सकते हैं। जानकारी देते हुए कैपिटल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. हरनूर सिंह पृथी ने बताया कि अस्पताल द्वारा मरीजों को उच्च स्तरीय और मुफ्त उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, ताकि समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

अस्पताल का सुव्यवस्थित ढांचा, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उच्च स्तरीय जांच सुविधाएं तथा अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। यहां नई तकनीक से सुसज्जित मशीनों के माध्यम से सटीक और समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाता है। योजना के लाभार्थियों की सुविधा के लिए अस्पताल में विशेष हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है। यहां स्टाफ मरीजों के दस्तावेजों की जांच, पंजीकरण और भर्ती प्रक्रिया में सहायता करता है। पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अस्पताल का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र मरीज को बिना किसी कठिनाई के मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले। मरीजों की सुरक्षा, सुविधा और संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है, ताकि लोग विश्वास के साथ यहां अपना इलाज करवा सकें। कैपिटल अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सी. एस.पृथी ने कहा कि अस्पताल का लक्ष्य हमेशा उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाना रहा है। इस योजना के माध्यम से अब मरीज बिना आर्थिक बोझ के बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों का उपचार करवा सकते हैं।

यह योजना गवर्नमेंट ऑफ़ पंजाब द्वारा जनकल्याण के लिए किया गया एक सराहनीय कदम है। यह आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि अब उन्हें महंगे इलाज के खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इस पहल से राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत हो रही हैं तथा प्रत्येक परिवार तक उपचार पहुंचाने का उद्देश्य और सशक्त हुआ है। अस्पताल प्रबंधन ने पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ कैपीटॉल अस्पताल, जालंधर में संपर्क करें और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मुफ्त उपचार का पूरा लाभ उठाएं।

Related posts

जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुआ जेप्टो डिलीवरी बॉय, मौके पर मौत

नगर निगम की F&CC बैठक में हंगामा, स्ट्रीट लाइटों और ठेकेदारों को लेकर मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर में तकरार

नशा-मुक्त समाज की दिशा में पहल: मानव सहयोग स्कूल की जागरूकता रैली एवं सशक्त नुक्कड़ नाटक