जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुआ जेप्टो डिलीवरी बॉय, मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज दोपहर बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि जालंधर की मकसूदां मंडी के पास आज दोपहर एक बाइक सवार डिलीवरी बॉय ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक डिलीवरी बॉय उज्जवल भगत सिंह कॉलोनी के पास स्थित जेप्टो स्टोर में काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार जेप्टो कंपनी का डिलीवरी बॉय उज्जवल ग्रॉसरी कंपनी के सामान की डिलवरी करके वापस आ रहा था, तभी मकसूदां मंडी के पास उसकी बाइक को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया और ट्रक के टायर उसके ऊपर चढ़ गए, जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।

Related posts

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ने जोशपूर्ण जुंबा सत्र के साथ किया ‘मदर्स हैप्पीनेस क्लब’ का शुभारंभ

नशों के खिलाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई तेज, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग

जालंधर पुलिस की ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध ड्राफ्ट बीयर और प्रीगैबलिन कैप्सूल सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार