CM सुक्खू ने सिरमौर में 32 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

दोआबा न्यूज़लाइन

सिरमौर: हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 1.44 करोड़ रुपये की लागत से सहायक जिला न्यायवादी राजगढ़ के लिए कार्यालय सह आवासीय भवन, 1.98 करोड़ रुपये की लागत से नोहरी में उप-तहसील भवन, 5.74 करोड़ रुपये की लागत से थानी-थामनी-खरीमू सड़क, 4.73 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लाना भलटा लोह, ग्राम पंचायत लाना भलटा तथा 1.66 करोड़ रुपये की लागत से बडगला मार्ग से होकर राजगढ़-यशवंत नगर सड़क का उद्घाटन किया।

सीएम सुक्खू ने 14.13 करोड़ रुपये की लागत से जिला सिरमौर में चाबयोगा से सालमु के बीच गिरी नदी पर वाहन योग्य पुल तथा 2.15 करोड़ रुपये की लागत से राजगढ़ स्थित लोक निर्माण विभाग कॉलोनी में टाइप-2 आवासीय क्वार्टरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

Related posts

AAP कन्वीनर केजरीवाल को लॉरेंस गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, आप विधायक ने की मोहाली पुलिस में शिकायत

अमलोह में CM मान ने किया 1000 खेल मैदानों का वर्चुअल उद्घाटन, विरोधियों पर कसे तंज

राजनीतिक मुकाबला विचारों और जनसेवा से होता है, बोर्ड उतरवाकर किसी की लोकप्रियता कम नहीं की जा सकती : राकेश राठौर