बाबा साहेब के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : राकेश राठौर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था एवं सम्मान का अपमान है।

उन्होंने आगे कहा कि इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। राठौर ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सम्मान और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

Related posts

मेहरचंद पॉलिटेक्निक में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित

HMV कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

उस्ताद पेजी शाह कोटि के सुरों पर झूमा APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का टैलेंट कार्निवल 2026