HMV कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जयंती मनाने तथा खेलों में उनके उत्कृष्ट योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। खेल विभाग एवं एन.एस.एस. की छात्राओं और स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया तथा मेजर ध्यान चंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के माध्यम से खेलों के महत्व, अनुशासन, टीम भावना तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास में शारीरिक फिटनेस की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. सुशील एवं रमनदीप कौर की देखरेख में आयोजित किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि खेल छात्राओं के शारीरकि स्वास्थ्य के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व का क्षमता का विकास करने में सहायक होती हैं।

वहीं एन. एस. एस. इंचार्ज ज्योति गोगिया, प्रोग्राम ऑफिसर हरमनू एवं डॉ. दीप्ति धीर ने भी अपना सहयोग प्रदान किया तथा छात्राओं को खेलों एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए मेजर ध्यान चंद के समर्पण, दृढ़ संकल्प और खेल भावना जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरणास्त्रोत बना।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु