सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विभिन्न शाखाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया National Doctors’ Day

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विभिन्न शाखाओं में नेशनल डॉक्टर्स डे बड़े उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में डॉक्टरों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने चार्ट एवं पोस्टर तैयार कर डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने वाले प्रेरणादायक संदेश लिखे।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दिन-रात अथक परिश्रम करते हैं तथा अनेक परिस्थितियों में अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं और सुरक्षा की परवाह किए बिना लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विद्यार्थियों ने सभी से डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति उनके योगदान का सम्मान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालयों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

वहीं सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक हैं। उनका समर्पण, निस्वार्थ सेवा और कठिन परिस्थितियों में भी लोगों के जीवन की रक्षा करने का जज़्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें सदैव डॉक्टरों के योगदान का सम्मान करना चाहिए और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।

Related posts

DAVIET कॉलेज ने जीती टेबल टेनिस चैंपियनशिप

जालंधर में संसद हरभजन सिंह के घर के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अच्छे और स्वच्छ मन से की प्रार्थना बिना विलंब सीधे परमात्मा तक पहुंचती है: आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी