HMV की एम. वॉक.सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में हासिल किया उत्कृष्ट स्थान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय के एम. वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। छात्राओं पूजा चुघ एवं गुरनीत कौर ने 9.00 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। वहीं हरप्रीत कौर ने 8.00 एसजीपीए तथा जानवी ने 7.40 एसजीपीए प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्या ने विभागाध्यक्ष डॉ. अशमीन कौर तथा विभाग की अध्यापिकाओं प्रिया एवं नंदिता के समर्पित मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कुशल निर्देशन और छात्राओं की मेहनत ने महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और सुदृढ़ किया है।

Related posts

APJ कॉलेज के क्लासिकल डांस विभाग की अध्यक्ष जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित

HMV कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया

PCMSD कॉलेज ने देशभक्ति के जोश के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस