भारत की वित्त मंत्री सीतारमण से मिले सांसद अशोक मित्तल, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: राजयसभा संसद और फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के चांसलर अशोक मित्तल ने बीते कल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात दिल्ली में बीते सोमवार को दिल्ली स्थित वित्त मंत्रालय में हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, उद्यमिता और आर्थिक सुधारों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के बारे में अशोक मित्तल ने कहा कि राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चर्चा करना हमेशा सौभाग्य की बात होती है। शिक्षा, उद्यमिता और आर्थिक सुधार अलग-अलग विषय नहीं हैं, बल्कि ये भारत की विकास यात्रा के तीन प्रमुख इंजन हैं। वहीं वित्त मंत्री सीतारमण ने इस मुलाकात से संबंधित तस्वीर खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की, जिसमें दोनों नेता आपस में विचार-विमर्श करते दिखाई दिए।

बताते चलें कि अशोक मित्तल शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक प्रसिद्ध उद्यमी हैं और राज्यसभा में उच्च शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनकी वित्त मंत्री से इस मुलाकात को शिक्षा और आर्थिक सुधारों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

DAVIET में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

Daily Horoscope : मिथुन राशि वाले विद्यार्थियों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है, अन्य पढ़ें राशिफल…

अशोक सरीन हिक्की, केडी भंडारी ने अजय बबल, भोला कुशवाहा, राजू ठाकुर को सम्मानित किया