पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियारों सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूजलाइन

अमृतसर: पंजाब में त्योहारी सीजन के चलते पुलिस सतर्क हो गई है ताकि किसी भी शहर में कोई शरारती तत्व इन दिनों किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। इसी कड़ी में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमरबीर सिंह उर्फ अमर, निवासी डेहरीवाल, थाना तरसिक्का, अमृतसर के रूप में हुई है।

वहीं आरोपी के कब्जे से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, 30 बोर, 91 जिंदा कारतूस (30 बोर) और 9 एमएम की 20 जिंदा कारतूस (9mm) बरामद किए गए हैं।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपी हाल ही में कनाडा से वापस आया है और पाकिस्तान में मौजूद तस्करों के संपर्क में था। उनके अनुसार यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक संगठित तस्करी रैकेट से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। दरअसल जांच के बाद यह पता चल सकेगा कि उसका मकसद क्या था और उसके सहयोगी कौन- कौन हैं। वहीं इस जाँच का उदेश्य इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाकर पूरे गिरोह को जड़ से खत्म करना है।

Related posts

झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में फिर बने तनावपूर्ण हालत, पुलिस और प्रदर्शकारियों में हुई झड़प

जालंधर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से 11 महीने की मासूम की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

सरपंच के बेटे पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, माथा टेककर बाहर निकलते वक्त हुआ हमला