लुधियाना में सिलेंडर गैस रिसाव के कारण घर में लगी भयानक आग, 2 बच्चों सहित प्रवासी परिवार के 3 लोग झुलसे

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक घर में गैस की लीकेज की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि लुधियाना के ढंडारी खुर्द में एक घर में खाना बनाते हुए गैस रिसाव के चलते भयानक आग लग गई। हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों में 2 मासूम बच्चे और उनका चाचा शामिल हैं। घर में आग लगने के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार बिहार के सीतापुर के रहने वाले आनंद कुमार का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जब एक प्रवासी परिवार देर शाम जब घर में खाना पकाने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते रसोई में आग लग गई। इस आग में कमरे में मौजूद 7 वर्षीय यश और 6 वर्षीय अर्श को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं बच्चों को बचाने की कोशिश में उनका 18 वर्षीय चाचा अंकुश भी गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि घायल अंकुश अपने बड़े भाई आनंद कुमार के घर रहने आया था और तभी यह हादसा हो गया।

वहीं घर में धुआं और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद आसपास के लोग बड़ी हिम्मत दिखाते हुए लोगों ने आग पर काबू पाया और तीनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस या निजी वाहनों के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत किसी निजी अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related posts

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर 1 फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर का भंडाफोड़, पिछले 6 महीने से उठा रहा था VIP ट्रीटमेंट का लुत्फ़

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल