जालंधर की 8 वर्षीय बच्ची ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में बनाया नया रिकॉर्ड, 25 सेकेंड में किये 50 हूला हूप

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की एक बच्ची ने अपनी कड़ी मेहनत से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार जालंधर के मॉडल हाउस की रहने वाली 8 वर्षीय हरनाज कौर कोहली ने हवा में लटककर सिर्फ 25 सेकंड में 50 बार हूला हूप घुमाने का शानदार रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज कराया है। यह अनोखा रिकॉर्ड हासिल करने वाली हरनाज इंडिया की पहली बच्ची है। परिवार के अनुसार यह सब हरनाज की कड़ी मेहनत और हुनर का प्रणाम है।

वहीं अपनी बेटी की इस छोटी सी उम्र में इतनी बढ़ी उपलब्धि के लिए हरनाज के माता- पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरनाज शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है और उसकी कड़ी मेहनत व लगन के कारण ही उसे यह सम्मान मिल पाया है। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हरनाज ने बताया कि उनकी उम्र में भारत या विश्व में किसी अन्य बच्ची ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्होंने अपनी इस अनूठी गेम को खुद ही विकसित किया है। हरनाज के मुताबिक अब उनका अगला सपना ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ और ‘एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भारत का नाम रोशन करना है।

Related posts

शिक्षाविद् चंदर मोहन 12वीं बार सर्वसम्मति से आर्य शिक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप सम्मानित

Daily Horoscope : वृषभ राशिवाले आज धन संबंधी मामलों में रखें सावधानी, नौकरी में मिल सकते हैं नए अवसर

APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने शॉर्ट फिल्म के लिए जीता “बेस्ट कांसेप्ट” पुरस्कार