दोआबा न्यूज़लाइन
इलाके में कई मीटर जले, घरों की दीवारों में आई दरारें
लुधियाना: लुधियाना के मोती नगर इलाके में आज उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब इलाके में से गुजर रहा एक केमिकल से भरे ट्रक के हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से उसमें भयानक आग लग गई। इलाका निवासियों के अनुसार तारों से निकली चिंगारी के कारण ट्रक में लदे केमिकल ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं।
इलाका निवासियों के अनुसार केमिकल से भरे एक ट्रक में आग लगने के कारण आसपास के घरों के बिजली मीटर भी जल गए। लोगों का कहना है कि ट्रक के तारों की चपेट में आने के बाद पास के कुछ घरों में तो दरारें भी आ गईं। घटना के समय कुछ घरों में लोग मौजूद थे, जिन्हें पीछे के रास्ते से सुरक्षित घरों से बाहर निकाला गया। हालांकि राहत भरी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
वहीं ट्रक में आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। लेकिन दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर सब ऑफिसर राजन सिंह ने बताया कि दमकल की 4 गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग बुझा दी गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।