जालंधर में बीती रात वरियाणा डंप में लगी भयानक आग, दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के वरियाणा डंप में बीती देर रात भयानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वरियाणा डंप में देर रात आग लग गई, जिसके बाद से आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देरहा था। आग फैलती देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

वहीं सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जो गईं। वहीं मौके पर पहुंचे फायर कर्मी गुरजंट सिंह ने बताया कि वरियाणा डंप में आग की सूचना मिली थी।

उन्होंने यह भी बताया कि डंप में आग सोमवार शाम करीब 5 बजे सुलगनी शुरू हो गई थी, लेकिन देर रात अचानक लपटें तेज हो गईं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया था। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड ने पानी की 6 गाड़ियों से कूड़े में लगी आग में छिड़काव किया और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

Related posts

जालंधर में सेंसस-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग का दूसरा दिन जारी

जालंधर सेंट्रल में AAP पार्टी को मिली मजबूती, अकाली दल के पूर्व SC मोर्चा महासचिव सोमनाथ पार्टी में शामिल

Daily Horoscope: मिथुन राशि वाले जातकों की आज वाणी और समझदारी उनकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है, अन्य पढ़ें राशिफल