ओडिसा के श्रीराम चंद्र भांजा (SCB) अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे

दोआबा न्यूज़लाइन

कटक: ओडिसा के कटक स्थित श्रीराम चंद्र भांजा (SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार तड़के सुबह आग लगने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार कटक के एसीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज तड़के सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 10 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU वार्ड में लगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय अस्पताल में करीब 23 मरीज भर्ती थे। घटना के समय भयानक आग से मरीजों को बचाने में अस्पताल स्टाफ के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लेकिन आग किस कारण लगी है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना के बाद सुबह घायलों का हाल जानने के लिए ओडिशा के प्रधानमंत्री मोहन चरण मांझी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।

Related posts

बंगाल के नवनिर्वाचित विधायकों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल से शुरू, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन

जुलाई महीने के पहले दिन हुए ये बड़े बदलाव, कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता, अन्य जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

पंजाब की मान सरकार ने एक और वायदा किया पूरा, महिलाओं के खातों में आज पैसों के मैसेज आने हुए शुरू