लुधियाना में नामी प्राइवेट स्कूल में भयानक आग, स्कूल स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: लुधियाना के प्राइवेट स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लगने से की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि लुधियाना के दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित प्रतिष्ठित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में सुबह आग लग गई। आग लगने से स्कूल में अफरा- तफरी मच गई। आग की सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला और घर भेज दिया। घटना बुधवार सुबह 9 बजे के करीब की है जब स्कूल लग चुका था और सभी बच्चे क्लासरूम में थे।

आग लगने का पता चलना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक पहले जनरेटर रूम से धुआं निकला और फिर देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठनी शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि स्कूल स्टाफ की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसके बाद पहल के आधार पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी बच्चों को क्लास से सुरक्षित बाहर निकाला और बच्चों के पेरेंट्स को छुट्टी का मैसेज भेज उन्हें लेने आने के लिए कहा गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत भरी बात यह रही की आगजनी में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे और स्कूल स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

पंजाब की युवती की कनाडा में दर्दनाक मौत, लिव-इन पार्टनर ही निकला हत्यारा

मोहाली के बाद लुधियाना के KVM स्कूल को मिली धमकी, बच्चों की सेफ्टी के चलते स्कूल में कर दी गई छुट्टी