PSEB जोनल वॉलीबॉल में मानव सहयोग स्कूल का परचम, अंडर-17 व अंडर-19 में खिताबी जीत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल की वॉलीबॉल टीमों ने पी.एस.ई.बी. जोनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 एवं अंडर-19 बॉयज़ कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में मानव सहयोग स्कूल ने इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारा को पराजित किया, जबकि अंडर-19 के फाइनल में गुरुकुल स्कूल को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारा में किया गया।

दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और शानदार टीमवर्क का परिचय देते हुए यह दोहरी सफलता हासिल की। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने विद्यालय की खेल प्रतिभाओं और उन्हें दिए जा रहे उत्कृष्ट प्रशिक्षण को एक बार फिर साबित किया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या सपना कुमार, प्रबंधन समिति एवं समस्त स्टाफ ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को हार्दिक बधाई दी। प्राचार्या ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी जज्बे के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में Tarpan सोनी का शानदार प्रदर्शन, पिता डॉ. अनिल सोनी ने भी रचा सफलता का नया अध्याय

HMV कॉलेज में श्रद्दापूर्वक मनाया गया वेद प्रचार सप्ताह का समापन समारोह

APJ कॉलेज की छात्रा शोभना ने वियतनाम की राजधानी हनोई में कॉलेज का किया प्रतिनिधित्व