मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से 5 अक्टूबर को लगाया जाएगा मुफ्त जांच कैंप

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से 5 अक्टूबर दिन रविवार को मुफ्त जांच कैंप लगाया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से (बोरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट) के डॉ रोहन बोरी कैंप में आने वाले लोगों की आंखों की मुफ्त में जांच करेंगें। कैंप के दौरान फिजिओथेरपी और दांतों के चेकअप की भी मुफ्त में सुविधा दी जाएगी।

इस कैंप का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक रहेगा। बता दें कि कैंप का आयोजन मानव सहयोग आई केयर सेंटर चैरिटेबल डिस्पेंसरी, शिव मंदिर, भगत की खुई, काला सींगिया रोड, बस्ती शेख जालंधर में किया जा रहा है। प्रबंधकों की तरफ से शहरवासियों से अपील है कि इस कैंप में पहुँच कर यहाँ दी जा रही मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Related posts

RS ग्लोबल इमिग्रेशन कंसल्टेंट का स्टूडेंट के लिए सुनहरा ऑफर, जानिए क्या?

जालंधर में CM मान ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित, बड़े अधिकारी शामिल

पंजाब सरकार नशों के खिलाफ लड़ रही है निर्णायक लड़ाई : मोहिंदर भगत