मिस्र की राजधानी काहिरा में बड़ा रेल हादसा, 2 ट्रेनों की भयानक टक्कर में 7 की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

विदेश: मिस्र की राजधानी काहिरा में बीते रविवार बड़ा ही भयानक रेल हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार काहिरा में स्थित गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की भयानक टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 125 के करीब घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेनों की टक्कर के बाद मौके पर अचानक चीख- पुकार और अफरा- तफरी मच गई। यह दुर्घटना मिस्र की राजधानी से लगभग 52 किलोमीटर दूर अल-अय्यात जिले में हुई बताई जा रही है।

वहीं रेलवे प्रशासन के मुताबिक गीजा से फयूम जा रही एक ट्रेन ने काहिरा से असवान की ओर जा रही दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ पलट गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हादसे में 7 लोगों की मौत और 125 लोग घायल हुए हैं।

ट्रेनों की अचानक हुई टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर के बाद आसपास के गाँवों के लोगों, रेलवे कर्मचारियों और बचावकर्मियों ने मिलकर डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने की कोशिश की। लोगों ने तुरंत घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
बचावकर्मियों ने क्रेन और भारी मशीनों की मदद से पलटे हुए डिब्बों को सीधा किया। बचाव अभियान रविवार देर शाम तक जारी रहा।

वहीं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने हादसे पर गहरी चिंता जताई है।

Related posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए 2 हेलिकॉप्टर, 1 की मौत

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 1 बिजनेस जेट क्रैश, 9 की मौत

Spain में बड़ा रेल हादसा, 2 हाई स्पीड ट्रेनें आपस में टकराईं, 46 लोगों की मौत