जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे 2 CJP नेताओं को सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह…

दोआबा न्यूज़लाईन

दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर- मंतर में सोमवार को धरना लगाना या प्रदर्शन बैन कर दिया था। लेकिन आज मंगलवार सुबह ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता कई युवाओं के साथ यहां ज्ञानेश के खिलाफ धरना लगाने पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार और उनकी गलत नीतियों का विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ ही देर में CJP के धरने की सूचना पाकर दिल्ली पुलिस जंतर -मंतर पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों CJP समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे बाकी युवाओं को भी पकड़ लिया। CJP ने अपने नेताओं की गिरफ़्तारी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाली है। पोलिकफे हिरासत में रांका ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा, आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10,000 आएंगे।’

बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को जड़ेलही के जंतर मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था।

दिल्ली के जंतर-मंतर को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई सालों से प्रोटेस्ट किये जा रहे है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योकि जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की सूचि से हटा दिया गया है। इसकी जगह सरकार ने तीन जगहें निर्धारित की हैं। जिनमें तीन नाम रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जंतर मंतर पर पोस्टर भी चिपका दिया गया है, जिसमें लिखा है। आपको सूचित किया जाता है कि इस क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता BNSS की धारा 163 लागू है। यहाँ किसी भी प्रकार की सभा/जमावड़ा/प्रदर्शन पूर्णत मना है। अगर आप इस जगह पर किसी भी तरह का प्रदर्शन करते है तो आपके विरूद्व कार्रवाई की जाएगी।

सीजेपी(कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट के बाद सरकार ने यह कदम उठाये है। हालांकि सीजेपी ने सरकार के फ़ैसले को अस्वीकार्य बताते हुए ‘लोगों के विरोध प्रदर्शन करने और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने के मौलिक अधिकार पर हमला’ बताया है। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा, “नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास के अब तक के सबसे कायर प्रधानमंत्री हैं.”

Related posts

मानसा में दर्दनाक हादसा: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा पर Firing, मौत

मानसून का कहर- बिहार के कई गांव डूबे, घरों में घुसा पानी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में फॉर्मा कंपनी में फटा बॉयलर, 5 मजदूरों की मौत, 10 घायल