जालंधर में सुबह-सुबह बड़ी वारदात, स्कूटर सवार व्यक्ति की सोने की चैन झपट फरार लुटेरे

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर में आज सुबह-सुबह बबरीक चौक के पास 2 बाइक सवार लुटेरे एक व्यक्ति के गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अचानक लुटेरों द्वारा चैन झपटने के कारण पीड़ित व्यक्ति का स्कूटर अनियंत्रित हो गया और वह गिर गया। जिसके कारण पीड़ित को चोटें आई हैं। पीड़ित की पहचान विनय मल्होत्रा के रूप में हुई है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित विनय ने बताया कि सुबह वह दफ्तर के लिए निकले थे। जैसे ही वह शहर के बबरीक चौक के पास पहुंचे अचानक स्कूटर के साथ पल्सर बाइक सवार दो युवक आए और गले में डाली सोने की चेन झपट ली। जैसे ही मैंने चेन पकड़ने की कोशिश की तो मैं गिर गया।

पीड़ित ने आगे बताया कि घटना के बाद उसने थाना डिविजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी है। उसके अनुसार पुलिस ने आश्वासन दिया है कि CCTV के फुटेज चैक कर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।

Related posts

कमिश्नरेट जालंधर की स्पेशल सेल की टीम ने पकडे 2 नशा तस्कर, 300 ग्राम हेरोइन और 1 मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर कमिश्नरेट के CIA स्टाफ ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी, 3 गैरकानूनी पिस्तौल और अफीम बरामद

पटियाला पुलिस ने सुलझाई राजपुरा रेल ट्रैक मामले की गुत्थी, ISI समर्थित मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार