नशे के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मामलों में जब्त 2.229 किलोग्राम हेरोइन नष्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत बीते गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त नशीले पदार्थ को नष्ट किया है। मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस ने विभिन्न 23 आपराधिक मामलों में जब्त कुल 2.229 किलोग्राम हेरोइन को नष्ट किया है। यह कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस की टीम की निगरानी में की गई।

पुलिस प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नष्ट की गई हेरोइन की कुल मात्रा 2.229 किलोग्राम थी। यह प्रतिबंधित नशीला पदार्थ जालंधर के विभिन्न थानों में दर्ज 23 आपराधिक मामलों के दौरान जब्त किया गया था। गुरुवार को कोर्ट और ड्रग डिस्पोजल कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशे की इस बड़ी खेप को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि इसका किसी भी तरह से गलत इस्तेमाल न हो सके। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

वहीं जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने इलाके में होने वाली किसी भी संदिग्ध नशा तस्करी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग किया जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Related posts

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.378 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित 2 युवक गिरफ्तार

सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम

माता वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पंजाब रोडवेज ने जालंधर-लुधियाना से शुरू की वेल्वो बस सेवा