BSNL ने भारत में लॉन्च किया नया सैटेलाइट फोन, बिना सिम-नेटवर्क के दुर्लभ क्षेत्रों में होगी बात, कीमत ₹1.34 लाख

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली : भारतीय गवर्नमेंट टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने प्रोडक्ट्स में एक नया सैटेलाइट फोन शामिल किया है। बताया जा रहा है कि BSNL ने भारत में एक नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए इस फ़ोन की कीमत 1,34,166 रुपए टैक्स मिलाकर रखी गई है। इस फोन की खासियत है कि यह बिना सिम और नेटवर्क के बजाय सीधे सैटेलाइट की मदद से दुर्लभ क्षेत्रों में काम करता है।

BSNL के मुताबिक सैटेलाइट फोन रेगुलर स्मार्टफोन से बिल्कुल अलग है क्योंकि यह बिना सिम और नेटवर्क के बजाय सीधे सैटेलाइट की मदद से काम करता है। फोन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नेटवर्क वाले और ऑफ-ग्रिड जगहों पर बिना किसी अड़चन के वॉयस कॉल की सुविधा देता है, जबकि रेगुलर स्मार्टफोन नजदीकी मोबाइल टावर की मदद से काम करते हैं। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने के लिए उपभोक्ता को सरकार की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस हैंडसेट को ग्लोबल सैटेलाइट नेटवर्क प्रोवाइडर ‘इनमारसैट’ के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया है। इस फोन का फायदा दूर-दराज के उन दुर्लभ इलाकों में भी काम करेगा, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाते हैं। इससे आपदा या आपातकालीन स्थितियों में लोगों से संपर्क साधने में मदद मिलेगी।

सैटेलाइट फोन आम फोन या गैजेट की तरह सीधे दुकान पर नहीं मिलेगा। इसे खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले उपभोक्ता को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) से मंजूरी या ऑथराइजेशन लेना अनिवार्य होगा। सरकार की बिना मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या इसे ऑपरेट करना भारतीय नियमों के तहत गैर क़ानूनी है।

बता दें कि BSNL का यह सैटेलाइट फोन रोजमर्रा के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं है। इसे उन लोगों और ऑर्गेनाइजेशन्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें बिना या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में बेहतरीन कम्युनिकेशन की जरूरत होती है।

बीएसएनएल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोन की जानकारी देते हुए बताया कि यह सैटेलाइट फोन रक्षा सेवाओं, समुद्री क्षेत्र, आपदा राहत कार्य, खनन, दूरदराज के ऑपरेशन और एडवेंचर ट्रैवल जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस्तेमाल के लिए पर्फेक्ट है। कंपनी ने कहा, ”जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंच पाता, वहां बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन आपको कनेक्टेड रखेगा।” बीएसएनएल के मुताबिक, इस सैटेलाइट फोन की कीमत 1,34,166 रुपये है। इस कीमत में सभी लागू टैक्स शामिल हैं।

कौन-कौन खरीद सकता है यह फोन?

BSNL के मुताबिक यह सैटेलाइट फोन आम उपभोक्ताओं के लिए नहीं बना है बल्कि विशेष जरूरतों वाले यूजर्स के लिए है। इनमें शामिल हैं:

  • रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग जैसे सेना और सीमा पर तैनात जवान
  • मेरीटाइम ऑपरेशन, खनन (Mining) और आपदा राहत (Disaster Response) जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए
  • ऐसे अधिकृत कर्मचारी जो दूर-दराज या ऑफ-ग्रिड इलाकों में काम करते हैं जहां मोबाइल टावर का नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता

बीएसएनएल ने कहा कि इस सैटेलाइट फोन को कानूनी रूप से खरीदने या इसके लिए जरूरी अनुमति और पात्रता की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी बीएसएनएल कार्यालय से संपर्क करें या बीएसएनएल के अधिकृत प्रतिनिधि से जानकारी लें।

जबकि रेगुलर स्मार्टफोन नजदीकी मोबाइल टावर की मदद से काम करते हैं। इस सैटेलाइट फोन को खरीदने के लिए उपभोक्ता को सरकार की मंजूरी ले

Related posts

जालंधर में तेज रफ़्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को मारी टक्कर, ड्राइवर को आया था साइलेंट अटैक

ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीयों की बढ़ी चिंता, स्टूडेंट वीजा फीस में 25 की बढ़ोतरी

‘जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट भी चुरा सकते हैं’ : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला