CIA स्टाफ जालंधर ग्रामीण द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी (जांच) विनीत अहलावत तथा डीएसपी (जांच) लखविंदर सिंह, जालंधर ग्रामीण की निगरानी में की गई।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि दिनांक 21 जुलाई 2026 को सी.आई.ए. स्टाफ की टीम, जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर पुष्प बाली तथा सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह कर रहे थे, थाना पतारा क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। गश्त के दौरान जब पुलिस पार्टी गांव जोहल के निकट जालंधर–होशियारपुर हाईवे पर पहुंची तो एक युवक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले काले रंग के हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस पार्टी ने उसका कुछ दूरी तक पीछा कर उसे काबू कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित पुत्र रामा, निवासी मोहल्ला संतोखपुर, गुरुद्वारा बावली साहिब के निकट, फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान उसकी टूलकिट से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है । इस संबंध में थाना पतारा, जिला जालंधर ग्रामीण में एफ.आई.आर. नंबर 69 दिनांक 21.07.2026 के तहत धारा 21(बी), 61 एवं 85 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि बारहवीं कक्षा पास करने के बाद वह फिल्लौर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह कथित रूप से गांव तलवंडी, लुधियाना से हेरोइन लाकर फिल्लौर, पतारा तथा जालंधर जिले के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करने लगा।

आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा ताकि बरामद हेरोइन के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। पुलिस द्वारा आरोपी के आगे एवं पीछे के सभी लिंक की जांच की जा रही है। नशा तस्करी से अर्जित किसी भी संपत्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जालंधर में सरेआम 2 बाइक सवार युवकों ने छीनी बुजुर्ग महिला की सोने की बाली, गंभीर घायल महिला

Daily Horoscope : आज इन राशियों की धन संबंधी समस्याएं हल हो सकती हैं, करें ये उपाय…

NEET पेपर लीक मामले में जालंधर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी का फूंका पुतला