दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली : जुलाई महीने की पहली तारीख को ही आज आम लोगों के लिए एक राहत भरी खबर यह है कि आज यानि 1 जुलाई से कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता हो गया है। इसके साथ ही आज से पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की लिमिट भी खत्म हो गई है।
इसके साथ ही अब पासपोर्ट बनवाना या री-इश्यू कराना महंगा हो गया है और इसके आलावा अब कार खरीदना भी महंगा हो गया है। और भी कई बड़े बदलाव आज केंद्र सरकार द्वारा किए गए हैं।
कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता
1 जुलाई को आज आम लोगों और छोटे बड़े फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर यह हैं कि तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर 180 रुपए सस्ता कर दिया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में गिरावट के बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 हो गई है, पहले यह ₹3113.50 में मिल रहा था। कोलकत्ता में पहले कॉमर्शियल सिलेंडर ₹3255.50 जो कम होकर अब ₹3081.50 हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने के बाद यह ₹2885.50 का मिल रहा है जबकि पहले यह ₹3067.50 में मिल रहा था।
कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट के बाद से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च घटेगा। ऐसे में चीजों के दाम भी काम कर सकते हैं और शादियों की कैटरिंग की लागत भी अब कम होगी।
डीजल की बिक्री पर 1 जुलाई से हटी लिमिट
आज से एक बड़ा बदलाव यह भी हुआ है कि पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है। यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही आज से फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। बता दें कि 11 जून को पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है।
नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 रुपए सस्ता
वहीं निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर कम कर दिया है। इस नए बदलाव के बाद अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल की कीमत 99.57 रुपए हो गई है। बता दें कि देशभर में नायरा के 7000 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। इससे आम आदमी को महंगाई से राहत मिलेगी।
पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा
नए बदलावों में एक बड़ा बदलाव यह है कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस में बढ़ोतरी की है, जो आज यानि 1 जुलाई से लागू हो गई है।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को री-इश्यू कराने वाले नागरिकों को ₹1,000 से लेकर ₹2,000 तक देने होंगे। बता दें कि इससे पहले 2012 में पासपोर्ट की फीस बढ़ाई गई थी। यानी 14 साल बाद ये बढ़ोतरी की गई है।
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना
इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर वालों पर लगने वाले जुर्माने को भी दुगुना कर दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद न्यूनतम जुर्माने को ₹250 से बढ़ाकर डुब्बले यानि डबल ₹500 कर दिया है। अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के वास्तविक किराए के साथ कम से कम ₹500 का चार्ज देना होगा। इसके अलावा दोषी पाए जाने पर अधिकतम 6 महीने की जेल, ₹1,000 का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।