जालंधर पुलिस की 4 वर्षीय लापता बच्चे मामले में बड़ी सफलता, बच्चा ढूंढ़कर सुरक्षित परिवार को सौंपा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर वेस्ट के लेदर काम्प्लेक्स इलाके से लापता 4 वर्षीय बच्चे मामले में जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट, आतिश भाटिया बताया कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे, पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके से एक 4 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत पुलिस कार्रवाई और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पता चला कि एक्टिवा सवार दो लोग बच्चे को अपने साथ ले गए थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस टीमों ने तुरंत बच्चे की तलाश के लिए अलग-अलग पहलुओं पर काम किया, इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को बारीकी से चेक किया और मिली जानकारी के आधार पर बच्चे की तलाश के लिए कोशिशें तेज कर दी गईं। पुलिस की तुरंत कार्रवाई, आम लोगों, परिवार वालों और अलग-अलग मीडिया से मिले सहयोग से बच्चा सुरक्षित मिल गया। ज़रूरी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर सभी आम लोगों, परिवार वालों, सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी शेयर करने वाले लोगों और इस मामले में न्यूज़/मीडिया के ज़रिए बच्चे को ढूंढने में सहयोग देने वाले सभी साथियों का दिल से धन्यवाद करता है।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर लोगों से अपील करती है कि अगर उन्हें किसी भी लापता बच्चे या किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं और जांच में पुलिस का सहयोग करें।

जालंधर में दिनदिहाड़े घर के बाहर खेल रहा 4 वर्षीय बच्चा लापता, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर के बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के तहत आते इलाके लेदर कॉम्प्लेक्स रोड के पास स्थित मोहल्ले में आज दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रहा एक 4 वर्षीय मासूम लापता हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि आज, 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे एक रिपोर्ट मिली कि बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके से एक 4 साल का बच्चा लापता है।

लापता बच्चे की फोटो

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर शुरुआती जांच में पता चला कि एक्टिवा सवार दो लोग उस बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में बच्चे के परिजनों के बयानों के आधार बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं और बच्चे को ढूंढने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सोढल रोड रामलीला पार्क में झूले लगाने को लेकर विवाद, परमिशन पर उठे सवाल

दुकानदारों की समस्याएं सुनीं, समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा: डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुब्हाना

PM मोदी जी के जन्मदिवस पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पौधारोपण, दीर्घायु की कामना