Breaking: पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सतिंदर सिंह बने जालंधर के नए CP, 11 IPS अधिकारी Transfer

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा फिर एक बार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में पंजाब सरकार द्वारा एक लिस्ट भी जारी की गई है। जारी लिस्ट के अनुसार पंजाब में 11 IPS वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एकसाथ कर दिए गए हैं। 1 जून 2026 को जारी की गई इस सूची में जालंधर शहर को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की जगह नया पुलिस कप्तान मिला है। बता दें कि लुधियाना रेंज के डीआईजी (DIG) सतिंदर सिंह को अब जालंधर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस सतिंदर सिंह के लिए जालंधर की कानून-व्यवस्था संभालना नया अनुभव नहीं होगा। वह अगस्त 2020 में जालंधर (देहात) के एसएसपी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देहात क्षेत्र की कमान संभालने के दौरान उन्होंने ड्रग्स और अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई थी। जिले के ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ यहां की भौगोलिक और आपराधिक स्थिति को वह करीब से समझते हैं। शहर के लोगों को उम्मीद है कि उनके इस जमीनी अनुभव का सीधा फायदा जालंधर कमिश्नरेट में अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में मिलेगा।

वहीं जालंधर की पुलिस कमिश्नर रहीं धनप्रीत कौर को अब जिले में ही स्थित महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी (MRS PPA) फिल्लौर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। बाकि अधिकारियों की नाम और अन्य जानकारी लिस्ट में दी गई है।

11 ट्रांसफर IPS अधिकारियों की LIST

Related posts

HMV कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बढ़ाया संस्थान का गौरव

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई आदमपुर हत्याकांड की गुत्थी, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल सहित मुख्य आरोपी काबू

BREAKING: भार्गव नगर में दिनदिहाड़े तेजधार हथियारों से युवक पर हमला, परिजनों ने बीच बचाव कर बचाई युवक की जान