BMS फैशन शोरूम फायरिंग मामले में मुख्य शूटर एनकाउंटर में घायल, मोटरसाइकिल और हथियार बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों और डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (जांच) जयंत पूरी, एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी/डिटेक्टिव अमरबीर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सीआईए स्टाफ की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा गैंगस्टरों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है।

इस संबंध में थाना भार्गव कैंप जालंधर कमिश्नरेट में एफआईआर नंबर 140 तारीख 19.06.2026 को अधीन धारा 111, 308 (2) 308(4), 61 (2), 3(5) बीएनएस और धारा 25 (1-बी), 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज करके नितीश छाबड़ा उर्फ़ लव, नवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला, मुकुल गोरी और प्रिंस को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि नवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला 12.06.2026 को बीएमएस किशनपुरा चौक, जालंधर में हुई फायरिंग की घटना में मुख्य शूटर था। इसके अलावा वह 29.05.2026 को गांव हियों, पुलिस स्टेशन बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर में हुई फायरिंग की घटना में भी मुख्य शूटर के तौर पर शामिल था। जांच के दौरान आरोपी नवल भारद्वाज उर्फ ​​बिल्ला ने बताया कि जालंधर के किशनपुरा स्थित बीएमएस फैशन फायरिंग घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल उसने जमशेर इलाके में छिपाई थी।

इस जानकारी के आधार पर 23.06.2026 को सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस पार्टी आरोपी के साथ उक्त मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए जमशेर इलाके में गई थी। उस समय आरोपी पुलिस पार्टी से मोटरसाइकिल की पहचान करवा रहा था। इस दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल के पास झाड़ियों में छिपे पिस्टल का पुलिस पार्टी को बिल्कुल भी पता नहीं था। मौका पाकर आरोपी ने पुलिस वाले को धक्का देकर हाथ छुड़वाया और मोटरसाइकिल के पास झाड़ियों में छिपी पिस्तौल उठा ली। आरोपी ने पिस्तौल लोड की और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस पार्टी ने तुरंत अपनी सुरक्षा के लिए पोजीशन ले ली और आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फिर से गोली चलाई और मौके से भागने की कोशिश की।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू करने और खुद के बचाव के लिए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी के बाएं पैर के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घायल होने के बाद तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया, जिसके बाद फोरेंसिक टीम, क्राइम सीन टीम और एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। घायल आरोपी को एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल, जालंधर में भर्ती कराया गया, जहाँ वह मेडिकल देखरेख में है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ सदर जालंधर, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एसीपी कैंट कुलविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी-2 राकेश यादव,एडीसीपी (जांच) जयंत पूरी, एसीपी/डिटेक्टिव अम्बारबीर अमरबीर सिंह, डीसीपी/इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों तुरंत मौके पर पहुँचे और घटना का जायजा लिया। सीनियर अधिकारियों ने पुलिस पार्टी को ज़रूरी निर्देश जारी किये गए।

इस बारे में जालंधर के सदर कमिश्नरेट पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 227 तारीख 23.06.2026 के तहत सेक्शन 109, 221, 132 बीएनएस और सेक्शन 25(1-बी), 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग केस दर्ज किया गया है। मौके से सबूत इकट्ठा करके फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक जांच की गई। मामले की आगे जांच की जा रही है और इस गैंग से जुड़े दूसरे लोगों और विदेशी हैंडलर्स के बारे में भी जांच चल रही है।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस पार्टी की तारीफ की और भविष्य में भी गैंगस्टर्स, ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनल गैंग्स और एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया।

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम

जालंधर के किशनपुरा चौक पर स्थित BMS फैशन स्टोर पर आज दोपहर दिन दिहाड़े फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि शहर के किशनपुरा चौक स्थित BMS फैशन स्टोर पर आज दोपहर 2 बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद से इलाके में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि 2 युवक बाइक पर सवार होकर आए और दुकान पर फायरिंग कर वहां से चले गए।

मिली जानकारी के अनुसार 2 बाइक सवार हमलावर दुकान के बहार आये और दुकान पर गोलियां चलाकर वहां से फरार हो गए। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन गोली लगने से दुकान के शीशे टूट गए। बताया जा रहा है कि यह स्टोर जालंधर के संतोखपुरा निवासी रोहित वर्मा और लक्ष्य वर्मा का है। घटना के बाद शोरूम मालिक ने पुलिस को सूचित किया।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके से एक खोल बरामद कर लिया गया।

Related posts

सिविल अस्पताल जालंधर में 10 महीने से अधूरी सीवर लाइन, मरीजों को हो रही मुश्किल

इलेक्शन रजिस्ट्रेशन अफसर पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन प्रस्ताव 9 जुलाई तक भेजने सुनिश्चित करें: DC

HMV कॉलेज की छात्राओं ने CA इंटर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव