1 नवंबर से कम हुए LPG सिलेंडर के दाम, पढ़ें कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: महीने के पहले दिन ही आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम कम होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा मालिकों में खुशी की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 5 रुपये सस्ता हुआ है। नई दर 1 नवंबर 2025 यानि आज से लागू हो गई हैं।

नई दरें लागू होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत 1590.50 रुपये हो गई है जबकि पहले यह 1595.50 रुपये थी। लेकिन ताजा कटौती के बाद मुंबई में 1 नवंबर से कमर्शियल LPG की कीमत 1542 रुपये, कोलकाता में 1694 रुपये और चेन्नई में 1750 रुपये हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक पटना में अब 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1876 रुपये, नोएडा में 1876 रुपये, लखनऊ में 1876 रुपये, भोपाल में 1853.5 रुपये और गुरुगाम में 1607 रुपये में मिलेगा। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बताते चलें कि इससे पहले अक्टूबर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

Related posts

चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह, शहर को दे सकते हैं नईं सौगातें

भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में FBI के हत्थे चढ़ा, जल्द लाया जाएगा भारत

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें