जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में आज निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, रुट डाइवर्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य पर आज जालंधर शहर में 97वां भव्य नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये नगर कीर्तन हर वर्ष श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर निकाला जाता है। ये नगर कीर्तन मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होगा और रेलवे रोड, भगत सिंह चौक से होते हुए गुरुद्वारा सेंट्रल टाउन में समाप्त होगा।

बता दें कि 5 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पर्व है और गुरु महाराज का प्रकाशपर्व हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शहर में निकाले जाने वाले इस भव्य नगर कीर्तन के मद्देनजर तैयारियों को लेकर शुक्रवार देर रात तक सेंट्रल टाउन में सेवादार जुटे रहे। पालकी साहिब को भी रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सेंट्रल टाउन के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरमीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के लिए प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। पुलिस कमिश्नर ने नगर कीर्तन से पहले रूट मैप का स्वयं जायजा लिया और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों का आश्वासन दिया है। नगर कीर्तन के कारण शहर में यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट भी डायवर्ट किए गए हैं।

वहीं आज शहरवासियों से अपील है कि नगर कीर्तन के दौरान निर्धारित मार्गों कि जगह बनाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। इसके बावजूद भी किसी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ट्रेफिक पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181- 2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

HMV कॉलेज में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्री-वेडिंग फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन

जालंधर ग्रामीण पुलिस के SSP ने नशा-मुक्त समाज बनाने के लिए की मिलकर कोशिश करने की अपील

PCMSD कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप अवेयरनेस सेमिनार आयोजित