चंडीगढ़ में अपने हक मांग रहे सरकारी कर्मचारियों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय: राजिंदर बेरी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी प्रधान राजिंदर बेरी ने अपने हक मांग रहे कर्मचारियों पर हो रहे लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में बीते शुक्रवार सरकारी कर्मचारियों ने अपनी बकाया DA की किस्तें जारी करने के लिए मौजूदा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन वहां उनकी मांगों को सुनने की बजाय जिस तरह से उन पर लाठीचार्ज किया गया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

राजिंदर बेरी ने आगे कहा कि जिस तरह से इन कर्मचारियों ने 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विधानसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया था, तो पंजाब के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को इन कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। माननीय हाई कोर्ट की तरफ से भी आदेश जारी किए गए हैं कि सरकार जल्द से जल्द सरकारी कर्मचारियों की DA किस्त जारी करे, लेकिन फिर भी सरकार को कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीते कल जब चंडीगढ़ में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, तो उन पर लाठीचार्ज किया गया, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते थे कि यह पंजाब की पहली सरकार होगी जहां किसी भी वर्ग को प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा, लेकिन आज सरकार में किसी भी वर्ग की सुनवाई नहीं हो रही है, हक देने के बजाय उन्हें लाठियों से पीटा जा रहा है।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल का सहोदया इंटर-स्कूल अंग्रेज़ी कविता-उच्चारण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Breaking: जालंधर के इस स्पा सेंटर पर पुलिस की Raid, दर्जनों युवक-युवतियां काबू

CP जालंधर ने पुलिस अधिकारियों के साथ की हाई-लेवल क्राइम रिव्यू मीटिंग, दिए सख्त निर्देश