APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के BA सेम-6 की छात्रा कृतज्ञा ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त की सेकेंड पोजीशन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करते रहते हैं। इसी श्रृंखला में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बीए छठे सेमेस्टर की छात्रा कृतज्ञा गाबा ने 8.45 सीजीपीए के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में द्वितीय, मीनाक्षी सेली ने 8.2 सीजीपीए के साथ सोलहवां, सुखनजोत सिंह ने 7.94 सीजीपीए के साथ 22वां तथा अवनि ने 7.67 सीजीपीए के साथ 46वां स्थान हासिल करके कॉलेज को गौरवान्वित किया।

वहीं प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने बताया कि बदलते वक्त की जरूरत के साथ विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए इन तीन वर्षों में हमने विद्यार्थियों को कॉलेज का वह मंच प्रदान किया है ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोई नया स्टार्टअप शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके।

इस अवसर पर डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहां कि अभी तो शुरुआत है वे आने वाले समय में अपने प्रतिभा के बल पर इसी तरह जीवन में सफलता हासिल करके आगे बढ़े और अपनी उपलब्धियों को बरकरार रखें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने बीए कक्षाओं के सभी टीचर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि वे कामयाबी की बुलंदियों को चूम सके।

Related posts

प्राउड मोमेंट फॉर DAV, बी.कॉम. (टैक्स प्लानिंग एंड मैनेजमेंट) Sem-II के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में हासिल की टॉप पोजीशन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन

Jalandhar: AAP पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज ने मनाया रक्षाबंधन कार्यक्रम, हजारों महिलाओं ने नितिन कोहली को बांधी राखी