नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र हरगोबिंद नगर में जॉइनिंग पार्टी की संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं- राजेश कपूर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज एवं जिला महामंत्री राजेश कपूर ने नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में पढ़ते हरगोबिंद नगर में बीते कल कुछ लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाने के संबंध में जो की समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ उसके संदर्भ में स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पार्टी के संवैधानिक सिद्धांतों और निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं है।

जिला महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि पार्टी में किसी भी व्यक्ति को औपचारिक रूप से शामिल करवाने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करना आवश्यक होता है। हरगोबिंद नगर में जो कथित रूप से लोगों को भाजपा में शामिल करवाया गया है, उसे पार्टी द्वारा आधिकारिक मान्यता नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है और संगठनात्मक नियमों के अनुसार ही सभी निर्णय लिए जाते हैं। इस मामले को पार्टी के संज्ञान में लाया गया है और भविष्य में इस पर संगठन स्तर पर विचार किया जाएगा।

Related posts

PCMSD कॉलेज की BA. B.Ed सेमेस्टर-II की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में बनाई जगह

APJ कॉलेज की MA.फाइन आर्ट्स Sem-4 की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में हासिल किया दूसरा स्थान

डॉ. बीआर आंबेडकर प्रतिमा बेअदबी मामले में जालंधर में वाल्मीकि समाज ने किया कल बंद का ऐलान