जालंधर: लम्बा पिंड फ्लाईओवर के ऊपर ट्रक ने खड़ी बोलेरो गाड़ी को मारी टक्कर, 2 घायल

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: शहर के लम्बा पिंड फ्लाईओवर के ऊपर सड़क पर एक ट्रक ने साइड पर खड़ी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के ऊपर बोलेरो गाड़ी खराब होने के कारण साइड पर खड़ी थी और एक मेकेनिक उसे ठीक कर रहा था तभी पीछे से आए एक ट्रक ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मेकेनिक बुरी तरह घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रक के टक्कर मारने के कारण बोलेरो के अंदर बैठा एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।

वहीं ट्रक के टक्कर मारने के कारण बोलेरो गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक पीएपी वाली साइड से आ रहा था। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना- 8 की पुलिस ने पहुँच कर दोनों वाहनों की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई है।

Related posts

जालंधर में You Like Mobile शॉप का शुभारंभ, अश्वनी अग्रवाल ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

जालंधर में सोमवार देर रात 2 गाड़ियों की भीषण टक्कर, इनोवा सवार 2 व्यक्ति गंभीर घायल

‘रचनाज’ में 1 जुलाई से शुरू मेगा फैशन सेल, महिलाओं के परिधानों पर मिलेगा 60% तक का आकर्षक डिस्काउंट