CIA स्टाफ़ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा 1 नशा तस्कर, 102 ग्राम हेरोइन बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर ग्रामीण के सी.आई.ए. स्टाफ ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार, पुलिस कप्तान (जांच) विनीत अहलावत तथा उप पुलिस कप्तान (जांच) लखविंदर सिंह की निगरानी में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की।

एस.एस.पी आगे यह भी बताया कि 14 जुलाई 2026 को सी.आई.ए. स्टाफ की टीम, जिसकी अगुवाई बलविंदर सिंह कर रहे थे, थाना मकसूदां क्षेत्र में गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान अड्डा बिधीपुर के पास एक मोटरसाइकिल सवार गलत दिशा से आता दिखाई दिया। पुलिस नाका देखकर वह घबरा गया और वापस मुड़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल बंद हो गई। संदेह होने पर पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर उसकी तलाशी ली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव डोगरावाल, थाना सुभानपुर, जिला कपूरथला के रूप में हुई। जिसके पास से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है जो आरोपी ने अपने मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर पीबी 09-एएन-6663 की टूलकिट में छिपाकर रखी थी।  

इस संबंध में थाना मकसूदां, जिला जालंधर ग्रामीण में एफ.आई.आर. नंबर 111 दिनांक 14.07.2026 के तहत धारा 21(बी), 61 एवं 85 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह अपने गांव में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशा तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। वह कथित तौर पर कपूरथला क्षेत्र से सस्ते दाम पर हेरोइन लाकर मकसूदां और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर बरामद हेरोइन के स्रोत, इसके खरीदारों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान करेगी। इसके अलावा आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी से अर्जित किसी भी चल अथवा अचल संपत्ति को कानून के अनुसार अटैच करने की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Related posts

BREAKING : जालंधर के हरनूर नगर में मिला युवक का शव, इलाके में दहशत का माहौल

जालंधर में बीती रात गुंडागर्दी का नंगा नाच, BJP वर्कर के घर पर कुछ लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, बुजुर्ग महिला घायल

नन्हे कदम, सशक्त भारत’ की थीम पर ‘विवेशियस वाइब्रेंस 2026–27’ में इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां के नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी चमक