जालंधर देहात पुलिस ने उपमंडल शाहकोट के सतलुज किनारे लगते क्षेत्रों का किया दौरा, लोगों को किया जागरूक

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशानुसार पुलिस स्टेशन शाहकोट, मेहतपुर लोहियां के मुख्य अधिकारी ने आज उपमंडल शाहकोट के क्षेत्र जो सतलुज नदी के किनारे है पर स्वयं और पुलिस पार्टियों के साथ बरसात के मौसम के चलते विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जनता के साथ अपने मोबाइल नंबर साझा किए और जनता को जागरूक/सूचित भी किया।

इसके साथ ही उन्होंने इस स्थिति पर नजर रखने के लिए क्षेत्र की पंचायतों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी संपर्क स्थापित किया। पुलिस ने तीन रात की निगरानी और जनता की सहायता के लिए इस क्षेत्र में गश्त के लिए अपनी पुलिस पार्टियों को तैनात किया है और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय भी किया है।

Related posts

HMV कॉलेज में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित

उस्ताद पेजी शाह कोटि के सुरों पर झूमा APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स का टैलेंट कार्निवल 2026

जालंधर पुलिस ने की मेडिकल स्टोर की चेकिंग, 1010 प्रेगाबालिन कैप्सूल, 220 ट्रामाडोल टैबलेट ज़ब्त की