जालंधर पुलिस ने सुलझाई शेर सिंह कॉलोनी हत्या मामले की गुत्थी, मुख्य आरोपी काबू

दोआबा न्यूज़लाइन

घटना में इस्तेमाल चाकू और दरांती सहित बरामद

जालंधर: जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर,एडीसीपी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी/वेस्ट आतिश भाटिया के आदेशानुसार में पुलिस स्टेशन बस्ती बावा खेल के पुलिस चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स के चीफ ऑफिसर एसआई जय इंदर सिंह और पुलिस चौकी लेदर कॉम्प्लेक्स इंचार्ज एसआई अजमेर लाल ने शेर सिंह कॉलोनी, गुरु रामदास एन्क्लेव में हुए मर्डर केस को सुलझाकर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस मामले 4 जून को पुलिस स्टेशन में हरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी मकान नंबर 416, गुरु रामदास एन्क्लेव, शेर सिंह कॉलोनी, जालंधर ने शिकायत दी कि उनके मकान की पहली मंजिल जो बंद है, से बहुत बुरी बदबू आ रही है। सूचना के आधार पर लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौंकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली, जहां उन्हें कंबल में लिपटी एक गली-सड़ी लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान तनिश अरोड़ा उर्फ नन्नी पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार निवासी मकान नंबर डब्ल्यू -119 नजदीक गुरु नानक पार्क बस्ती शेख जालंधर के तौर पर हुई है।

वहीं मृतक के भाई मनीष अरोड़ा के बयान पर दीपक कुमार सिंह पुत्र सदानंद सिंह निवासी गांव बुलंदपुर पोस्ट ऑफिस नूरपुर जिला जालंधर हाल निवासी मकान नंबर 416 गुरु रामदास एन्क्लेव शेर सिंह कॉलोनी जालंधर के खिलाफ केस नंबर- 146 दिनांक 05.06.2026 धारा 103,3 (5) बीएनएस थाना बस्ती बावा खेल कमिश्नरेट जालंधर दर्ज करके शुरुआती जांच शुरू कर दी गई। जांच के दौरान सूचना मिली कि दीपक कुमार सिंह पुत्र सदानंद सिंह झारखंड में अपने रिश्तेदार के घर पर पनाह लिए हुए है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी दीपक को दबिश कर गांव सिंजो मुहवारी झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। जिसे माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से घटना में इस्तेमाल चाकू व दरांती बरामद की गई। 

Related posts

SIR के तहत हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

DAV यूनिवर्सिटी में 10 दिवसीय NCC प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 597 कैडेटों ने लिया प्रशिक्षण

अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब में रजनीश मित्तल बने मोहाली जिला प्रधान, अश्वनी अग्रवाल ने किया सम्मानित