जालंधर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया CASO ऑपरेशन, नशीले पदार्थों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान के चलते शहर के विभिन्न इलाकों सहित भार्गव कैंप में कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत इलाके के कई घरों की तलाशी ली गई। इस अभियान दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया।

इस चेकिंग अभियान एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी विजय कंवर पाल सहित शहर के विभिन्न थानों के प्रभारी और भारी पुलिस टीम तैनात रही। इस दौरान जानकारी देते हुए एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि नशा करने वाले युवाओं को सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस ने आम जनता से भी यह अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस का कहना है की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।  

Related posts

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से आए यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद

जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नशे में धुत्त निकला पूर्व DGP कार चालक

DAVIET में आउटगोइंग मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित