जालंधर पुलिस ने लूटपाट करने वाले 02 आरोपियों को किया काबू, चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों और एडीसीपी सिटी -2 राकेश यादव और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह के दिशा निर्देशों और इंस्पेक्टर रविंदर कुमार मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 जालंधर की देखरेख में दिनांक 08.08.2026 को एएसआई बलवंत सिंह अपने साथी कर्मचारियों के साथ पुलिस स्टेशन में मौजूद थे तभी सुभाष गोराई पुत्र जतिंदर गोराई निवासी गाँव बारबोइच विहड़ा पुलिस स्टेशन नंद कुमार जिला पूर्व मेदिनीपुर कोलकाता पश्चिम बंगाल हाल निवासी मकान नंबर 24 एस/ए बाबा ईशर सिंह नगर पुलिस स्टेशन सदर जालंधर ने आकर शिकायत लिखवाई दिनांक 07.08.2026 को रात के करीब 11:30 बजे वह अपने मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 सीजी 2403 ब्रांड पैशन रंग काले पर सवार होकर जा रहा था तभी विजय कॉलोनी के पास पहुंचा जहां 3 नकाबपोश युवकों ने शिकायतकर्ता का मोटरसाइकिल और उसका पर्स छीन लिया और वहां से फरार हो गए।  शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पर्स में  05 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और 8,000/- रुपये कैश थे।

वहीं शिकायतकर्ता की शिकायत पर मुकदमा नंबर 189 तारीख 08.07.2026 अपराध 304(2), 3(5) बीएनएस पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 जालंधर दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। वहीं जांच के दौरान एएसआई बलवंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ गांव सुभाना, जालंधर में मौजूद थे, तभी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 08 सीजी 2403, ब्रांड पैशन, रंग काला, जो चोरी हुआ था, उसपर सवार होकर दो युवक गांव सुभाना से नाखां वाला बाग आर्मी एन्क्लेव की तरफ जा रहे थे। एएसआई बलवंत सिंह ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया। पुलिस पार्टी को देखकर युवकों ने मोटरसाइकिल को तेजी से भगा लिया। लेकिन जब वे नाखां वाला बाग के पास मुड़ने लगे, तो बारिश के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई और तभी पुलिस पार्टी ने दोनों युवकों को दबोच लिया।  

पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान विक्रम माहे, बेटा परमजीत, गांव मीठापुर, गुरु रविदास गुरुद्वारा, जालंधर और अमनदीप सिंह, बेटा सोहन लाल, गांव मीठापुर, गुरु रविदास गुरुद्वारा, जालंधर के रूप में हुयी है। उन्हें क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के हिसाब से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें माननीय कोर्ट में पेश करके उनके द्वारा की गई दूसरी वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान